हाजी अली दरगाह (Haji Ali Dargah)
हाजी अली दरगाह मुसलिम धर्म के लोगों के साथ दूसरे धर्म के लोगों में विशेष स्थान रखती है। बॉम्बे (Bombay) घूमने वाले पर्यटक हाजी अली दरगाह में जरूर सजदा करने के लिए आते है। इस दरगाह का निर्माण सफ़ेद संगमरमर पत्थर से किया गया है। इसकी इंडो-इस्लामिक वास्तुकला को देख कर हर कोई दंग रह जाता है। यहाँ का मधुर वातावरण और कव्वाली हर किसी के दिल को अत्यंत आनंदित कर देती है।.लोगों को सुबह 10 बजे से, शाम 6 बजे तक इस दरगाह में आने जाने की अनुमति है। इस दरगाह में जाने के लिए कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता है।
यह पढ़े - ओपेरा हाउस, सिडनी के बारे में जानकारी विस्तार से
मरीन ड्राइव (Marine drive)
मुंबई में सब से
प्रसिद्ध स्थानों में से एक मरीन ड्राइव है। मरीन ड्राइव की सैर करना बहुत ही
बढ़िया अनुभव है। यह दक्षिण मुंबई में नरीमन पॉइंट के दक्षिणी छोर से शुरू हो कर
मशहूर चौपाटी समुद्री तट पर ख़त्म होती है। मरीन ड्राइव को रानी के हार के नाम से
भी जाना जाता है। यहाँ का शांत वातावरण हर किसी का दिल जीत लेता है। कई लोग
सूर्यास्त देखने के लिए विशेष रूप से आते है। इस स्थान पर जाने का कोई शुल्क नहीं
लगता है।
एलिफेंटा की गुफाएं (Elephanta Caves)
गेट वे ऑफ़ इंडिया (Gateway Of India)
गेट वे ऑफ़ इंडिया को 20 वीं सदी के दौरान बनाया गया था। यह एक ऐतिहासिक स्मारक है। दक्षिण अरब सागर के तट छत्रपति शिवाजी महाराज सड़क के अंत में अपोलो बंदर क्षेत्र में गेट वे ऑफ़ इंडिया स्थित है। नौका का मजा लेने के लिए यह बहुत ही बढ़िया स्थान है। हर साल बहुत बड़ी संख्या में सैलानी इसको देखने के लिए मुंबई आते है। इसकी वास्तुकला सैलानियों का बड़े आराम से दिल जीत लेती है। यहाँ पर घूमने का समय सुबह 7 बजे से शाम साढ़े पाँच बजे तक का है। नौकायान का शुल्क समय के हिसाब से 55 रुपए से 120 रुपए तक है।
जुहू समुद्री तट (Juhu Chowpatty)
जुहू समुद्री तट
या जुहू बीच मुंबई में सब से ज्यादा व्यस्त इलाकों में से एक है। यहाँ पर मिलने
वाले व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए लोग बहुत दूर दूर से आते है। पान पूरी,
वडा पाव, बटाटा वडा, भेल पूरी, सेव पूरी और चाइनीस खाने का स्वाद लोगों की
जीभ से कई कई दिन नहीं जाता है। सैलानी खाने के साथ घुड़सवारी, सैर, साईकल चलाने के साथ ऊँट की सवारी का मजा भी ले सकते है।
संजय गाँधी राष्ट्रीय उद्यान (Sanjay Gandhi National Park)
संजय गाँधी राष्ट्रीय उद्यान वन्यजीवों से प्रेम करने वाले लोगों के लिए बहुत ही बढ़िया स्थान है। इस राष्ट्रीय उद्यान में सैलानियों को चार सींग वाले हिरण, माउस हिरण, चित्तीदार हिरण, तेंदुए, सांभर, पाम सिवेट जानवरों को देख सकते है। पक्षियों में सी ईगल, पैराडाइज फ्लाईकैचर, सनबर्ड्स और फ्लावरपेकर और ब्राउन हेडेड बारबेट को देखा जा सकता है।
पर्यटकों के लिए नौकायन के साथ कई प्रकार की रोमांचकारी गतिविधियां करवाई जाती है। पर्यटक इस
पार्क में सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक घूम सकते है। यहाँ घूमने के लिए 48 रुपए शुल्क देना होता है। किसी और गतिविधि में भाग लेने के लिए उसका अलग से शुल्क
देना होता है।
एस्सेल वर्ल्ड (Essel World)
हर उम्र के लोगों
की पहली पसंद में एस्सेल वर्ल्ड शामिल है। एस्सेल वर्ल्ड घूमे बिना बॉम्बे की
यात्रा को पूरा नहीं कहा जा सकता है। क्रेजी कप, हूला लूप, कैटरपिलर,
रियो ग्रांडे, शॉट एंड ड्राप जैसी रोमांचकारी सवारी करने को मिलती है। कई
प्रकार के पानी के खेल भी खेले जाते है। यह बच्चों के लिए बहुत ही बढ़िया स्थान है।
पर्यटकों के लिए सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है। एस्सेल वर्ल्ड में
घूमने के लिए 949 रुपए प्रति व्यक्ति और वाटर किंगडम में घूमने के लिए प्रति
व्यक्ति 999 रुपए शुल्क देना पड़ता है।
छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (Chhatrapati Shivaji Terminals)
छत्रपति शिवाजी
टर्मिनल भारत के सब से खूबसूरत रेलवे स्टेशन में से एक है। गॉथिक वास्तुकला हर
किसी के मन को भाती है। यह बाहर से किसी बड़े महल की तरह दिखाई देता है। यह वाकई
में बहुत ही अद्भुत है।
फिल्म सिटी, बॉम्बे (Film city, Bombay)
रेड कार्पेट वैक्स म्यूजियम (Red Carpet Wax Museum)
रेड कार्पेट
वैक्स म्यूजियम बॉम्बे में सैलानी अपने पसंदीदा कलाकार के साथ फोटो खिंचवा सकते
है। बॉलीवुड कलाकारों के साथ मिस्टर ओबामा, महात्मा गाँधी, ब्रेड पिट, हैरी पॉटर,
स्टीव जॉब्स और नेल्सन मंडेला की मोम से बनी
मूर्तियां स्थित है। सैलानियों इन मोम के पुतलों के साथ फोटो खिचवाना बहुत ही अच्छा
लगता है।
नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न (National gallery of Modern Art)
मुंबई में नेशनल
गैलरी ऑफ़ मॉडर्न बहुत बड़ा और प्रसिद्ध संग्रहालय है। वर्ष 1966 के बाद से इस में
कलाकृतियों, चित्रों और
मूर्तियों का संग्रह शुरू हुआ था। हर वर्ष बहुत बड़ी संख्या में पर्यटक इस
संग्रहालय में घूमने के लिए आते है। यह स्थान कला से प्रेम करने वाले लोगों के लिए
स्वर्ग से कम नहीं है।
धारावी (Dharavi)
बॉम्बे में
धारावी इलाका बहुत ही ज्यादा मशहूर है। धारावी एशिया का सब से बड़ा स्लम इलाका है।
इस एरिया में घरों में ही लोगों ने छोटे छोटे काम किये हुए है। जिन को अलग अलग
धर्म या समुदायों के रहन सहन के बारे में एक ही जगह पर जानना हो, वह इस जगह पर जरूर आये।